वरिष्ठ पत्रकार एवं जनसेवी हामिद हुसैन का जन्म दिवस हर्षोल्लास तथा धूमधाम से मनाया
जब तक जीवन है तब तक गरीब असहाय लोगों की मदद ही हमारा मक़सद : हामिद हुसैन (वरिष्ठ पत्रकार)

कानपुर (यूपी)(एशियन पत्रिका ब्यूरो)
कानपुर के बाबू पुरवा साबिर का मैदान में रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार एवं जनसेवी हामिद हुसैन का जन्म दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। वरिष्ठ पत्रकार एवं तेज़ रफ़्तार इंडिया न्यूज़ के संपादक और ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएसन के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष हामिद हुसैन का जन्मदिन मनाते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं गईं और बधाई देने के साथ साथ फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। ये जन्म दिवस बधाई प्रोग्राम तेज़ रफ़्तार इंडिया न्यूज़ कार्यालय में आयोजित किया गया जिसमें अनेक पत्रकारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने भाग लिया।
वरिष्ठ पत्रकार हामिद हुसैन ने कहा कि जीवन में मैंने निष्पक्ष कार्य किया है जब तक जीवन है तब तक गरीब असहाय लोगों की निष्पक्ष सहायता करते रहेंगे।
बधाई देने वालों में दानिश मंसूरी,फारुख मंसूरी, सैयद इक़्तेदार हुसैन रिज़वी,मोहम्मद फहीम कैमरामैन, उप संपादक आमिर हुसैन बबिता वर्मा रिपोर्टर ,कैमरामैन नूरुल सईद जर्रार हुसैन, शाह उमैर सबीना अंसारी पत्रकार मोहम्मद नफीस क्राइम रिपोर्टर तेज़ रफ़्तार इंडिया न्यूज़ चैनल के सभी पत्रकार बंधु मौजूद रहे।







