केरल में एसडीपीआई की ऐतिहासिक जीत पर यूपी अध्यक्ष और महासचिव ने दी मुबारकबाद।
जीत को पार्टी की नीतियों, संघर्ष और जनता के भरोसे की स्पष्ट जीत बताया



लखनऊ -(एशियन पत्रिका/अनवार अहमद नूर)
केरल के लोकल बॉडी चुनाव में जहाँ भाजपा और कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टियाँ गठबंधन के साथ मैदान में थीं, वहीं सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) ने अकेले दम पर चुनाव लड़ते हुए 102 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस पर देश भर में एसडीपीआई के कार्यकर्ता और पदाधिकारी खुशियां मना रहे हैं।
एसडीपीआई के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष निज़ामुद्दीन ख़ान और प्रदेश महासचिव शुएब हसन ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि यह सफलता पार्टी की नीतियों, संघर्ष और जनता के भरोसे की स्पष्ट जीत है। उन्होंने इस शानदार उपलब्धि पर SDPI केरल के तमाम नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को हार्दिक बधाई दी है और कहा है कि यह जीत सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और आम जनता की आवाज़ को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें पूरा विश्वास है कि SDPI आने वाले समय में भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए देश भर में मजबूत जनाधार बनाने में सफल होगी।







