यूपी के बुलन्दशहर और मेरठ में मुस्लिमों के मकान खरीदने पर हिंदूवादी संगठनों का हंगामा और प्रदर्शन -?

कुछ लोग हिंदू - मुसलमान करने,संविधान और कानून से खिलवाड़ कर रहे हैं जो किसी के भी हित में नहीं है।

 

(एशियन पत्रिका के लिए अनवार अहमद नूर की एक रिपोर्ट)
अभी हाल फिलहाल में उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर और मेरठ में मकान खरीदने के मामलों में काफ़ी हो हल्ला मच रहा है। जिससे देश भर में कुछ ऐसा संदेश जा रहा है कि देश को साम्प्रदायिकता की ओर धकेला जा रहा है। हिंदू मुस्लिम को आपस में लड़ाने के लिए उकसाया जा रहा है। जो बहुत ही ग़लत और ख़तरनाक है। झूठ और हवाबाज़ी का सहारा लेकर आपसी सोहार्द की धज्जियां उड़ाने की कोशिशें की जा रही हैं। जिसे सख़्ती से रोका जाना ज़रूरी है। कानून को अपना काम ईमानदारी से करना ज़रूरी है।‌
आइये आपको बता दें कि बुलंदशहर में मुस्लिम परिवार के घर खरीदने पर बवाल, मंदिर के सामने हड्डी फेंक कर भ्रम फैलाया,आरोप मुस्लिम परिवार पर लगाया, पुलिस जांच में आरोप निकला झूठा। बुलंदशहर में ‘पलायन’ पोस्टर भी निकले फर्ज़ी। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा स्थित हनुमान टीला मोहल्ले में लगाए गए “पलायन” के पोस्टर का मामला पूरी तरह भ्रामक निकला। जांच में सामने आया कि मोहल्ला निवासी प्रदीप शर्मा ने पैसों की आवश्यकता के चलते 17 अक्टूबर 2025 को अपना मकान सलीम उर्फ बब्लू को बेचा था। प्रदीप शर्मा पिछले एक साल से अपना मकान बेचना चाह रहे थे, लेकिन मोहल्ले में कोई खरीददार नहीं मिलने पर आखिरकार उन्होंने सलीम को मकान बेच दिया। SSP दिनेश कुमार सिंह, मकान मालिक प्रदीप शर्मा और खरीदार सलीम — तीनों ने स्पष्ट किया कि यह मामला ‘पलायन’ से बिल्कुल भी जुड़ा नहीं है।

✅ मेरठ यूपी में भी झूठे आरोप लगाए गए हैं। मकान खरीदने को मुद्दा बनाया गया है। मकान खरीदने के ख़िलाफ़ कुछ तत्वों का हंगामा और प्रदर्शन हुआ। मेरठ शहर के थाना सदर क्षेत्र में एक मकान खरीदने को लेकर धरना देने के मामले ने तूल पकड़ा। सईद कुरैशी ने एक करोड़ के लगभग का ये मकान थापर नगर में खरीदकर दूध का काम किया है। जिसको लेकर विवाद खड़ा किया गया है। अपने आप को हिंदूवादी नेता कहलाने वाले सचिन सिरोही और उनकी मंडली धरना प्रदर्शन और बड़बोलेपन के सहारे पुलिस प्रशासन को भी दबाने और डराने का काम कर रहे हैं। इनका बार बार कहना है कि हमारी सरकार में हमारी नहीं सुनी जा रही है। मकान खरीदने वाले मुस्लिम व्यक्ति को हार्ट अटैक आ गया है वह अस्पताल में भर्ती है। मेरठ पुलिस मामले को आपसी सहमति और सोहार्द से निपटाना चाहती है मगर कथित हिंदूवादी तत्व पुलिस को भी समय नहीं दे रहे हैं। सीओ से हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही की तीखी नोंक-झोंक की विडियो वायरल हो रही है। सईद की पत्नी अफसाना का कहना है कि हमने मकान खरीदा लेकिन ये लोग जबरन हमसे मकान लेना चाहते हैं पुलिस भी इनका ही साथ दे रही है। हमसे मकान खाली कराके उसमें ताला लगवा दिया गया है। मेरे पति को पुलिस ने बुलाया था जब वह जा रहे थे तो रास्ते में उनकी तबियत ख़राब हो गई वह अस्पताल में भर्ती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *