संगठन को मजबूत करने के लिए सभी 280 ब्लॉक कमेटियां में बैठकें हुई : देवेंद्र यादव
उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों का पुनर्निरीक्षण भी किया जाएगा

नई दिल्ली, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के निर्देशानुसार आज संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी 280 ब्लाक कांग्रेस कमेटियों में बैठकें आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ लेवल और जमीनी स्तर मजबूत करने के लिए सभी ब्लाको के पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीय निवासी भी बैठक में शामिल हुए। देवेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने यह फैसला लिया है कि प्रत्येक माह की 2 तारीख को ब्लाक कांग्रेस कमेटी और 5 तारीख को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठकें होंगी।। देवेन्द्र यादव ने कहा कि आज ब्लाक कांग्रेस कमेटियों में भारी संख्या में क्षेत्रीय निवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से साबित हो गया है कि लोग आज भी कांग्रेस की विचाराधारा में विश्वास रखते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एकमात्र उदेश्य लोगां के कल्याण के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी बैठक में शुरु किया गया झंड़ा लगाओ पहचान बताओं अभियान के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीय लोग भी कांग्रेस का झंडा अपने घरों, दुकानों और नजदीकी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लगा रहे है। देवेन्द्र यादव ने कहा कि जिला की बैठक करने का हमारा ध्येय साफ है कि पार्टी को बूथ स्तर के साथ-साथ, गली, मौहल्ले, कॉलोनी के हर चौराहे तक जीवंत करना चाहते है, जो आपके सहयोग और कड़ी मेहनत के बाद ही सफल हो पाऐगा। जनता से सीधा सम्पर्क साधकर ही हम संगठन को मजबूत कर सकते हैं। देवेन्द्र यादव ने कहा कि सभी ब्लाकों में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर सामाजिक समुदायों, संगठनों, आर.डब्लू.ए., एनजीओ, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा की कमेटियों से सम्पर्क करके उनकी समस्या सुने व उनके समाधान करने का प्रयास करे तथा संगठन इनसे जुड़े लोगों को पार्टी के साथ जोड़ेंगे।