कर्नाटका हिजाब गर्ल तबस्सुम ने कर्नाटक बोर्ड में टॉप किया।
सफलता सबसे अच्छा बदला है।' शाबाश तबस्सुम।

नई दिल्ली (एप ब्यूरो)
कर्नाटका हिजाब गर्ल के नाम से मशहूर तबस्सुम जिन्होंने हिजाब पहनकर स्कूल जाने के लिऐ प्रोटेस्ट किया था और अब कर्नाटक 12वीं बोर्ड के एक्जाम में 98.3 % मार्क्स लाकर कर्नाटक बोर्ड में टॉप किया है। सुर्खियों में है। 18 साल की तबस्सुम शेख ने हिंदी, साइकोलॉजी और सोशियोलॉजी में परफेक्ट 100 अंक प्राप्त किए हैं और साबित कर दिया कि “सफलता सबसे अच्छा बदला है”।
आपको बता दें कि कर्नाटक के दूसरे पीयूसी परिणाम शनिवार, 21 अप्रैल को घोषित किए गए थे। शेख ने दूसरी प्री-यूनिवर्सिटी (पीयू) परीक्षा में कला स्ट्रीम में टॉप किया। शेख ने 600 में से 593 अंक हासिल किए और उच्चतम स्कोर करने वालों में रहीं और आर्ट्स स्ट्रीम में प्रथम स्थान पर रही। उन्होंने हिंदी, मनोविज्ञान और समाजशास्त्र में 100 अंक हासिल किए। अपनी उपलब्धि के बाद सुर्खियों में आई तबस्सुम ने कोर्ट के फैसले के बाद “हिजाब पर शिक्षा” को चुनना पसंद किया। उन्होंने कहा कि “मैंने कॉलेज में हिजाब छोड़ने और अपनी शिक्षा जारी रखने का फैसला किया।
हमें शिक्षा के लिए कुछ त्याग करने की आवश्यकता होगी। सारे देश में तबस्सुम की चर्चा हो रही है और उसे शाबाशी मिल रही है।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने छात्रा के प्रयासों की प्रशंसा की और कहा, ‘सफलता सबसे अच्छा बदला है।’ शाबाश तबस्सुम। कुछ लिखने वालों ने ये भी लिखा है कि भारत का मुसलमान भारत को पूरी दुनिया में नंबर वन देश बनाने में हमेशा योगदान देता रहेगा।