विधानसभा लक्सर चुनावी तैयारियों में जुटे उम्मीदवारों में एक दमदार नाम है इकराम हसन बसेड़ी।
विकास और सेवा का प्रण लेकर मैदान में मौजूद रहेंगे इकराम हसन बसेड़ी।

लक्सर (हरिद्वार,उत्तराखंड)(दिलशाद अली)
जनपद हरिद्वार की लक्सर विधानसभा सीट
अपने आप में बड़ा महत्वपूर्ण स्थान रखती है।
यहां की राजनीति पूरी उत्तराखंड की राजनीति का केंद्र बनती है इसलिए अनेक राजनीतिक धुरंधर यहां अपनी किस्मत आज़माने चुनाव मैदान में उतरते हैं। हालांकि अभी चुनाव दूर ही हैं लेकिन यहां चुनावी हलचल जारी है। चाहे मौजूदा विधायक हों या चुनाव मैदान में उतरने वाले भावी उम्मीदवार सभी जोड़-तोड़ जारी रखे हुए हैं। किस किस की एंट्री किस तरह से होती है ये तो समय बताएगा लेकिन अभी फिलहाल क्षेत्र में अपनी धमक के साथ भावी उम्मीदवारों में कई नामों के बीच एक मजबूत नाम इकराम हसन बसेड़ी का भी है जो एक बार फिर तेज़ी से चर्चा में छाए हुए हैं। ग्रामीणों और राजनीतिक हलकों में उनकी दमदार एंट्री की बात हो रही है, और कई लोग उन्हें इस सीट का सबसे मज़बूत दावेदार मान रहे हैं क्योंकि उनके द्वारा लोगों से डोर टू डोर मिलना जुलना बराबर चल रहा है और वह जनता के संपर्क में बने हुए हैं चाहे खुशी का माहौल हो या ग़मी का, वह हर वक्त लोगों के साथ रहते हैं।
कहा जा रहा है कि विकास और सेवा का जीता-जागता चेहरा इकराम हसन बसेड़ी पहले से ही बसेडी गांव के ज़िम्मेदार व्यक्तियों के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उनके कार्यकाल में गांव में कई महत्वपूर्ण काम हुए, जैसे जल सुविधा,चौक एवं रास्ते सौंदर्यीकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन। हाल ही में हेड पंप स्थापना के उनकी सक्रिय भागीदारी देखी गई। पहले से ही क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाए हुए हैं और क्षेत्र के विकास से गहराई से जुड़े हुए हैं। वह सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े वर्गों के उत्थान को अपनी प्राथमिकता बता रहे हैं। स्थानीय लोग कहते हैं कि उनकी मेहनत, युवा ऊर्जा और जनता से सीधा संवाद उन्हें इस चुनाव में सबसे अलग और आगे रखता है। इकराम हसन बसेडी को एक दमदार प्रत्याशी के रूप में माना जा रहा है। क्योंकि पहले से उनका राजनीतिक अनुभव उन्हें दमदार प्रत्याशी के रूप में स्थापित कर रहा है। इकराम हसन बसेड़ी का जनता की समस्याओं से जुड़ाव, पानी, सड़क, शिक्षा और रोज़गार जैसे मुद्दों पर सक्रिय रहना उनके व्यक्तित्व को चार चांद लगाता है। उनका ज़िला पंचायत सदस्यों और स्थानीय नेताओं के साथ मज़बूत तालमेल, लक्सर विधानसभा सीट 34 पर मज़बूत दावा सामाजिक रूप से वंचित वर्गों के लिए प्रतिबद्धता और विश्वसनीयता विकास की गारंटी, क्षेत्र को नई दिशा देने का वादा। आदि उनकी चुनावी स्थिति को बहुत मज़बूत बनाता है।
ज्ञात रहे कि लक्सर विधानसभा क्षेत्र की यह सीट काफी महत्वपूर्ण है। अगर इकराम हसन बसेड़ी इस बार मैदान में उतरते हैं, तो चुनावी माहौल पूरी तरह बदल सकता है।
भीम आर्मी, भारत एकता मिशन आज़ाद समाज पार्टी के भावी प्रत्याशी के रूप में इकराम हसन लक्सर विधानसभा 34 से अपनी मज़बूत दावेदारी बनाए हुए हैं और क्षेत्र में लोगों के साथ संपर्क में बने हुए हैं। यहां तक कि लोग ऐसे ठंड में अलाव पर सेकते हुए भी इकराम हसन बसेड़ी का ज़िक्र कर रहे हैं और कहते हैं कि वह नौजवान युवा हैं लोगों के काम आने वाले हैं। अबकी बार विकास की डोर को इकराम हसन के हाथों में देकर देखा जाए।
इस संबंध में स्वयं इकराम हसन बसेड़ी का कहना है कि जनता उनके लिए सर्वोपरि है मैं जो वादे जनता से कर रहा हूं उनको अवश्य पूरा करूंगा।







