अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा समिति की ओर से गणतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम।
नेशनल चेयरमैन चौधरी जमशेद आलम ने कहा कि भारत पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बना चुका है

नई दिल्ली (अनवार अहमद नूर)
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा समिति की ओर से आज यहां नॉर्थ एवेन्यू में गणतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर काउंसिल के नेशनल चेयरमैन चौधरी जमशेद आलम ने कहा कि देश आज अपने गणतंत्र की 77वीं पावन बेला मना रहा है,भारत पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बना चुका है। कला, शिक्षा, खेल, विज्ञान, तकनीक व कृषि क्षेत्र में भारत के युवा आज पूरी दुनिया में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को प्रण लेना चाहिए कि हम सभी लोग देश की मजबूती के लिए काम करेंगे।
इस अवसर पर आईएचआरपीसी की नेशनल टीम में एडवाइजर उत्तम प्रसाद, नेशनल वाइस चेयरमैन मोहम्मद नौशाद कुरैशी, दिल्ली स्टेट चेयरमैन अमरजीत सिंह तनेजा, दिल्ली महिला विंग चेयरमैन रोमिता नारंग व उपाध्यक्ष साध्वी नीलिमानंद, मतलूब राणा, हकीम मुशाहिद बेग, सलमान खान, मौलाना मुश्ताक ज़मीर, मौलाना सादिक, अबरार कुरैशी, अरसलान, समीर, अमन, हस्सान, दनियाल, मूसा कुरैशी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।







