सुल्तानपुर में समाजसेवी इकराम अंसारी द्वारा जारी है लोगों और युवाओं से मुलाक़ात का सिलसिला
विधान सभा प्रत्याशी इकराम अंसारी ने जनसंपर्क करके सुनीं जनसमस्याएं।

लक्सर (उत्तराखंड)(दिलशाद अली/एशियन पत्रिका)
लक्सर तहसील क्षेत्र के सुल्तानपुर में समाजसेवी इकराम अंसारी द्वारा क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों और युवाओं से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं, तथा जरूरतों और सुझावों को गंभीरता से सुना। इकराम भाई ने कहा कि जनता की आवाज़ ही उनकी ताक़त है और वे हमेशा आम लोगों के हक़ और सम्मान के लिए खड़े रहेंगे। मुलाक़ात के दौरान शिक्षा, रोज़गार, सड़क, पानी और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। सुल्तानपुर की जनता ने भी इकराम भाई का खुले दिल से स्वागत किया और उनसे क्षेत्र के बेहतर भविष्य की उम्मीद जताई। यह मुलाक़ात जनता के बीच विश्वास को और मज़बूत करने वाली रही। इस मौके पर इकराम अली द्वारा कहा गया कि मैं क्षेत्र की जनता के लिए हर संभव अच्छे विकास की कामना करता हूं और मेरी ओर से पानी-बिजली और शिक्षा पर ज्यादा तर ध्यान देने का काम करूंगा और क्षेत्र की जनता की जनता को अपनी ओर से कोई परेशानी नहीं होने दूंगा इस मौके पर उनके द्वारा कई जगह पर नुक्कड सभा हुई और उन्होंने लोगों से मिलने का जनसंपर्क तेज कर दिया है आज भी उनकी मीटिंग मे काफी लोग मौजूद रहे।







