एसडीपीआई का राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन 20,21 जनवरी को मंगलोर में होगा।

कार्यक्रम में देश भर से प्रदेश कमेटियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे

लखनऊ (एशियन पत्रिका/अनवार अहमद नूर)
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) का राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन आगामी 20 व 21 जनवरी को कर्नाटक के मेंगलोर शहर में आयोजित किया जा रहा है।
पार्टी के प्रदेश महासचिव मोहम्मद नदीम ने बताया है कि एसडीपीआई के इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में देश भर से प्रदेश कमेटियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, इस दो दिवसीय कार्यक्रम में पार्टी की आगामी राष्ट्रीय कार्यकारणी तथा राष्ट्रीय पदाधिकारियों को वहाँ उपस्थित प्रतिनिधियों के समक्ष चुन कर घोषणा की जाएगी, जो कि अगले तीन सालों तक अपना कार्य करेगी।
इस अवसर पर एसडीपीआई की युवा इकाई की भी घोषणा की जाएगी जो कि जल्दी ही देश भर के युवाओं को एसडीपीआई से जोड़ कर राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर अपनी कार्यकारणीयों का गठन करेगी।
इस आयोजन में उत्तर प्रदेश कमेटी का प्रतिनिधि मंडल भी सदस्यों के रूप में शामिल रहेगा। उत्तर प्रदेश राज्य की एसडीपीआई कमेटी इस आयोजन और इसमें चुनी जाने वाली भविष्य की राष्ट्रीय समिति के सभी नेताओं को शुभकामनाएं प्रेषित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *