आल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन ने स्योहारा में मनाया पत्रकार मिलन और उर्दू दिवस समारोह
नेशनल क्लिनिक और क्योर सेंटर स्योहारा की ओर से लगाया गया फ्री मैडिकल कैंप।


पूरी दुनिया में धूम उर्दू जुबान की है : उर्दू दिवस का संदेश
स्योहारा बिजनौर यूपी (एशियन पत्रिका/अनवार अहमद नूर)
विश्व उर्दू दिवस को मनाते हुए हिरा पब्लिक स्कूल पटवारियान स्योहारा में एक शानदार प्रोग्राम आयोजित किया गया।समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार डॉ वीरेंद्र पुष्पक ने की जबकि सफल संचालन कारी नाज़िर ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलशाद अली मौजूद रहे। अतिथि के तौर पर नेशनल क्लिनिक एंड क्योर सेंटर स्योहारा के डायरेक्टर डॉ फहद अरशद, मशहूर शायर अतीक़ुर्रहमान माहिर स्योहारवी,एम क्यू इंटर कॉलेज के अध्यापक फ़हीम अहमद सिद्दीकी स्टेज पर मौजूद रहे।

उत्तराखंड के काशीपुर से चलकर प्रोग्राम में भाग लेने आए किशन गुप्ता (दैनिक अमर भास्कर),बकुल डोनाल्ड (खबरीलाल इनसाइट),पैट्रिक बाबा (इंडिया न्यूज़ 28),पुनीत कुमार शर्मा (साधना प्लस),ललिता कौर (इंडिया न्यूज़ सच तक,का भव्य स्वागत किया गया और आल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन की ओर से सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
स्योहारा से हाजी नासिर कुरैशी, डॉ राशिद अहमद, युवा समिति के अध्यक्ष तनवीर अहमद, आल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन के धामपुर तहसील प्रभारी डा.इश्तियाक अली,नगर कोषाध्यक्ष दानिश जैदी, कुरैशी फाउंडेशन के ज़ुबैर कुरैशी,शायर अतिकुर रहमान माहिर स्योहारवी, नगर सचिव मोहम्मद फैजान, महासचिव नेपाल सिंह,हाजी ज़व्वार अहमद,शुएब अहमद, फरहान अहमद, मोहम्मद ज़ीशान, सुलेमान,शाहजेब ने भाग लिया।


नगर अध्यक्ष आसिफ़ रईस ने अपनी ओर से सभी का इस्तकबाल करते हुए कहा कि हम सबको साथ लेकर चलने में यक़ीन रखते हैं और पत्रकारों के हितों के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं।

सभी वक्ताओं ने उर्दू ज़ुबान की तारीफ़ करते हुए कहा कि आजकल पूरी दुनिया में उर्दू बोली और लिखी पढ़ी जा रही है।

ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्य अतिथि दिलशाद अली ने कहा कि अल्लामा इकबाल बहुत बड़े शायर हैं आज भी लोग उनको याद करते हैं और उनके योमें पैदाइश पर पूरे आलम में उर्दू दिवस का आयोजन करते हैं।
एम क्यू इंटर कालेज स्योहारा के उर्दू विभागाध्यक्ष क़ारी नाज़िर ने कहा कि उर्दू ज़बान को भारत वर्ष ही नहीं पूरी दुनिया में बोला जाता है क्योंकि यह बहुत मीठी ज़बान है।

वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक तथा आल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनवार अहमद नूर ने अल्लामा इक़बाल के चंद अशआर पेश करके उनकी शायरी के अंदाज़े बयां को पेश किया।
शायर माहिर स्योहारवी ने अपनी नज़्म से उर्दू दिवस को ज़िन्दा करते हुए स्योहारा की सरजमीं पर इस प्रोग्राम पर खुशी का इज़हार किया। आज इस प्रोग्राम में उर्दू को लेकर चर्चा की गई और कहां गया कि उर्दू हमारी गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल है।


मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया तथा शील्ड देकर सम्मानित किया गया।


इस मौके पर नेशनल क्लिनिक और क्योर सेंटर स्योहारा की ओर से फ्री मैडिकल कैंप लगाया गया जिसमें बच्चों, बूढ़ों और महिलाओं का फ्री चैकअप करके फ्री दवाइयां दी गईं। सभी पत्रकारों का स्वास्थ्य चैकिंग किया गया तथा फ्री दवाइयां देने पर अनवार अहमद नूर तथा सभी लोगों ने डा फहद अरशद का बहुत बहुत शुक्रिया अदा किया।







honeymoon package maldives Our hotel stays were comfortable, clean, and well-located. https://www.worldtravelawards.com/profile-45937-travelshop-booking