हॉकी पूर्वी क्षेत्र चैम्पियनशिप : ओडिशा ने पुरुष खिताब जीता, झारखंड बना महिला वर्ग का चैम्पियन
Hockey Eastern Zone Championship: Odisha won the men's title, Jharkhand became the women's champion

कोलकाता,ओडिशा हॉकी संघ और हॉकी झारखंड ने रविवार को यहां जूनियर पूर्वी क्षेत्र चैम्पियनशिप में क्रमश: पुरुष और महिला खिताब अपने नाम किये। हॉकी झारखंड ने महिला वर्ग के फाइनल में नियमित समय में 1-1 की बराबरी के बाद शूटआउट में हॉकी बंगाल को 4-3 से पराजित किया। ओडिशा हॉकी संघ ने पुरुष वर्ग की स्पर्धा के फाइनल में हॉकी झारखंड को 2-0 के अंतर से मात दी।