असम के मंत्री रनोज पेगु से भैय्याम आदिवासी एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग में लूट करने वाले त्रिमूर्ति ठेकेदारों, अधिकारियों, नौकरशाहों पर कार्रवाई की मांग।
असम के मंत्री रनोज पेगु से भैय्याम आदिवासी एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग में लूट करने वाले त्रिमूर्ति ठेकेदारों, अधिकारियों, नौकरशाहों पर कार्रवाई की मांग।

असम के मंत्री रनोज पेगु से भैय्याम आदिवासी एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग में लूट करने वाले त्रिमूर्ति ठेकेदारों, अधिकारियों, नौकरशाहों पर कार्रवाई की मांग।
पंकज नाथ, असम, 22 नवंबर :
भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की सरकार के दौरान राज्य के मंत्री रनोज पेगू के विभाग पर भ्रष्टाचार का पहाड़ दिखाई देने लगे है। मंत्री पेगू के तहत आने वाले असम सरकार के भैय्याम जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग में, ठेकेदारों और नौकरशाहों के एक वर्ग द्वारा आगे पीछे चारों तरफ भ्रष्टाचार का एक बड़ा बाजार खोला जा रहा है। उल्लेखनीय है कि संभागीय मंत्री रनोज पेगू की उदासीनता का फायदा उठाकर ठेकेदारों और अधिकारियों के समूह ने भैयाम आदिवासी विकास निगम में भ्रष्टाचार का बाजार लगा दिया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि, आदिवासियों के कल्याण और उनके समग्र विकास के लिए गठित इस बियागोम डिवीजन में इन आदिवासियों को अत्यधिक अभाव और शोषण का सामना करना पड़ा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में सिलाई मशीन, टेलीविजन सेट, धान काटने की मशीन, ई-रिक्शा वितरण, अंबेडकर भवन, बालिका छात्रावासों के निर्माण आदि के नाम पर कुछ सरकारी अधिकारियों, नौकरशाहों और ठेकेदारों पर सरकारी योजनाओं के करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने का आरोप लगा है। क्या असम सरकार मामला दर्ज करने और बियागोम अधिकारी, नौकरशाह और ठेकेदार की जांच करने की साहस करेगी, जिसने घुमावदार रास्ते से दिल्ली सरकार और दिसपुर के सरकारी फंड से आवंटित धन छीन लिया है? या सब कुछ देखकर भी नहीं देखने का नाटक करके साल-दर-साल छल बल द्वारा हासिल किया गया सरकारी धन के बारे में जानकारी मांगने की हिम्मत नहीं जुटा पायेंगे भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले भगवा सरकार? क्या जांच को दायरे में ला पायेंगे आदिवासियों को धोखा देने वाले शाही, नाथ और देउरी उपाधि के ठेकेदार तथा सिंडिकेट की कंडारीयों को? उल्लेखनीय है कि जेके एंटरप्राइज, पीडी एंटरप्राइज, डी सोनोवाल, शिवम कंस्ट्रक्शंस नाम के ठेकेदारों के खिलाफ बार बार बियागोम घोटाले के आरोपों के बाद भी क्यों अब तक, संभागीय मंत्री रनोज पेगू द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। गौरतलब है कि विभाग में हो रहे इस बड़े घोटाले की जांच के लिए प्रदेश के विभिन्न पार्टी संगठन अब जाग उठी हैं। यह पता चला है कि खराब गुणवत्ता का काम, सस्ते माल की आपूर्ति सिंडिकेट इसे बनाए रखने की पूरी कोशिश करते हैं कुछ सरकारी अधिकारी कर्मचारी और दिसपुर के एक लॉबी। उपरोक्त मामले में असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा के हस्तक्षेप की मांग के साथ साथ असम के आदिवासी लोगों के व्यापक हित को देखते हुए राज्य के जागरूक समुदाय ने मंत्री रनोज पेगू से लूट करने वाली पार्टी को जांच के दायरे में लाने की भी मांग उठाई है। अब इस संबंध में यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के साथ-साथ मंत्री रनोज पेगू क्या भूमिका निभाते हैं।