मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर ,क्लीन एवं मॉडल बनाने के लिए अभियान जारी


हरिद्वार (उत्तराखंड)( दिलशाद अली)
हरिद्वार को साफ, स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में सफाई अभियान चलाया गया ,जिसका असर अब धरातल पर दिखने लगा है।ज़िलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों, एवं सामाजिक संस्थाओं,धार्मिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों,स्वयंसेवी संस्थाओं,व्यापार मण्डल एवं सभी गैर सरकारी,सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि जनपद हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर जनपद बनाने के लिए जिस तरह सभी लोगों ने सात फरवरी को जनपद में आयोजित मेगा स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता की, जिसमें 150 से अधिक मैट्रिक टन गीला एवं सूखा कूड़ा एकत्रित किया गया है,जिससे सफाई अभियान में हरिद्वार जनपद में एक मिसाल कायम की है,इस मेगा स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करने वाले सभी लोगों का जिलाधिकारी ने हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने जनपद वासियों से अपेक्षा की कि सभी लोग अपने अपने क्षेत्रों में नियमित सफाई अभियान में भागीदारी करे, जिससे जनपद हरिद्वार को साफ,स्वच्छ जनपद बनाया जा सके।
जनपद हरिद्वार में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत बीएचईएल नगर प्रशासक संजय पवार ने अवगत कराया कि बीएचईएल टाउनशिप प्रशासन विभाग द्वारा आर्य समाज मंदिर से शिव मंदिर सेक्टर 1 एवं आसपास क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। खंड विकास अधिकारी नारसन ने अवगत कराया है कि विकास खंड नारसन क्षेत्रांतर्गत मंडोली,रायपुर,नसीरपुर आदि क्षेत्रों में साफ सफाई कराई गई । जिलाधिकारी के निर्देशन में स्वच्छता अभियान की सफलता हेतु सुझाव एवं शिकायत के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम में अब तक 103 शिकायतें दर्ज की गई हैं,जिसमें 73 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है तथा शेष शिकायतें निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया है। नोडल अधिकारी स्वच्छता कंट्रोल रूम चंद्रकांत मणि त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए सुझाव एवं शिकायत के लिए विकास भवन में स्थापित किए गए कंट्रोल रूम में विभिन्न विभागों से संबंधित अब तक 103 शिकायतें दर्ज कराई गई है,जिसमें से अब तक विभिन्न विभागों द्वारा 73 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है तथा शेष 30 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित हैं।







