धामपुर (ज़िला बिजनौर-यूपी)में आल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन की बैठक संपन्न
पत्रकारों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत : राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलशाद अली

पत्रकारों की समस्याओं और चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त संघर्ष ज़रूरी : अनवार अहमद नूर



धामपुर (बिजनौर- यूपी)(एशियन पत्रिका ब्यूरो)
ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार 18 जनवरी 2026 को नहटौर रोड स्थित उस्ताद फैमिली रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों व पत्रकारों का धामपुर के वीरेंद्र सिंह द्वारा फूल मालाओं व शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलशाद अली रहे, जबकि अतिथि के रूप में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनवार अहमद नूर मौजूद रहे। कार्यक्रम में तहसील धामपुर के स्योहारा सहित पदाधिकारियों ने भाग लेकर अपने-अपने विचार रखे। सभी ने संगठन को और अधिक मज़बूत बनाने तथा आपसी सहयोग से आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलशाद अली ने कहा कि संगठन पत्रकारों के साथ हर परिस्थिति में खड़ा है। पत्रकार अपनी भूमिका ईमानदारी और निर्भीकता से निभाएं। यदि किसी पत्रकार को कोई समस्या आती है तो संगठन उसकी आवाज़ बनकर पूरी मज़बूती से साथ देगा। उन्होंने कहा कि उनके रहते किसी पत्रकार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनवार अहमद नूर ने कहा कि धामपुर तहसील में यह बैठक पत्रकारों को एकजुट करने और उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से आयोजित की गई है। उन्होंने संगठन की मज़बूती पर ज़ोर देते हुए कहा कि प्रत्येक माह कम से कम दो बैठकें होना अनिवार्य है, ताकि पत्रकार आपस में जुड़े रहें और अपने अधिकारों के लिए संगठित रह सकें। बैठक में पत्रकार हितों पर चर्चा करते हुए कहा गया कि पत्रकारों के लिए न तो स्वास्थ्य सुविधाएं हैं, न शिक्षा, न पेंशन और न ही कोई सुरक्षा। पहले जो सुविधाएं थीं, वे भी समाप्त कर दी गई हैं। ऐसे में पत्रकारों का संगठित होना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस अवसर पर दिलशाद अली, अनवार अहमद नूर, वीरेंद्र सिंह, राहुल कुमार, प्रमोद कुमार, जसवंत सिंह, गौरव निगम सिंह, मोहम्मद फैज़ान, तनवीर चौधरी, डॉ. इश्तियाक अली सहित अनेक संगठन से जुड़े पत्रकार व पदाधिकारी मौजूद रहे।







