मलीहाबाद में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने लिखा पीड़ित का मुकदमा।
22 दिसम्बर को दिए जाने वाला धरना भी किया गया स्थगित।





लखनऊ (एशियन पत्रिका ब्यूरो)
मलीहाबाद के थाने के समक्ष दिया जाने वाला धरना समाप्त हो गया है क्योंकि उच्चाधिकारियों के निर्देशों के बाद पीड़ित का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।भारतीय किसान मजदूर यूनियन दसहरी के मनीष यादव दसहरी ने बताया कि जनपद लखनऊ के मलिहाबाद थाने पर चल रहे धरने को समाप्त कर दिया गया है बड़े संघर्ष के बाद मलिहाबाद के प्रभारी निरीक्षक महोदय ने उच्च अधिकारियों के आदेशों पर आरोपी पर मुकदमा लिख दिया है और सभी पीड़ितों के बयान व अन्य साक्ष्य भी ले लिए है और पीड़ित भगवान लाल को एफआईआर की कॉपी भी दे दी है इसलिए धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया है और 22 दिसंबर की पंचायत को भी स्थगित किया जा रहा है। बस अब सभी साथी पदाधिकारी कार्यकर्ता 27 दिसंबर की महापंचायत की तैयारियों में जुट जायें।
ज्ञात रहे कि 20 दिसम्बर को मलिहाबाद थाने पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा था और मांग की जा रही थी कि मलिहाबाद पुलिस पीड़ित का मुकदमा दर्ज करे। लेकिन वह नहीं कर रही थी। उलटे पुलिस पर आरोपी के पक्ष में खड़े होने के आरोप लग रहे थे। क्योंकि पुलिस पीड़ित को ही समझौता करने का दबाव बना रही थी।







