डिब्रूगढ़ में स्माइल एनजीओ ने मनाया अपना छठवां स्थापना दिवस… 

The Smile NGO in Dibrugarh celebrated its 6th anniversary...

” सेवा ही धर्म है | ” इस कथन को मानते हुए तथा इसे सार्थक करने के लिए डिब्रूगढ़ में मानवता तथा समाजहित के लिए समर्पित एक गैर सरकारी संगठन ” स्माइल डिब्रूगढ़ ” द्वारा संस्था के छठवें स्थापना दिवस का आयोजन हाल ही में शहर के खलिहामारी स्थित होटल ” सिग्नेट इन ” में किया गया | कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित असम सरकार के विद्युत मंत्री तथा डिब्रूगढ़ के लोकप्रिय विधायक प्रशांत फूकन द्वारा भारत रत्न, असम के महान शिल्पी स्व. भूपेन हजारिका की फोटो के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई | इसमें उनके साथ डीडीए चेयरमैन अखिम हजारिका, समाजसेवी आत्माराम बिरमीवाल, स्माइल, डिब्रूगढ़ के अध्यक्ष संदीप केजरीवाल, संस्थापक अध्यक्ष बजरंग तोदी आदि उपस्थित थे | उसके बाद संस्था के अध्यक्ष संदीप केजरीवाल , सचिव सुनील गाडोदिया तथा संस्थापक अध्यक्ष बजरंग तोदी का सम्मान किया गया | अध्यक्ष ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया | सचिव ने अपने संबोधन में संस्था की गतिविधियों से सभी को अवगत कराया | अपने संबोधन में बजरंग तोदी ने सभी को स्थापना  दिवस की शुभकामनाएं दी | कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के संस्थापक सदस्यों का भी सम्मान किया गया | साथ ही कार्यक्रम में आमंत्रित डिब्रूगढ़ के पत्रकारों शैलेश जैन और संदीप अग्रवाल का भी आयोजकों की ओर से फुलाम गमछे और पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मान किया गया | सुरेश अग्रवाल ने संस्था के स्थापना दिवस पर लिखी स्वरचित कविता का पाठ कर और कविता में उल्लेखित संस्था के सदस्यों के नाम और उनकी व्यंग्यात्मक उपाधियों से सभी का मनोरंजन किया | कार्यक्रम के दौरान संस्था को प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने सहयोगकर्ताओं तथा आमंत्रित अतिथियों क्रमशः मंत्री प्रशांत फुकन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, आत्माराम  बिरमीवाल को सर्वश्रेष्ठ समाजसेवी अवार्ड, राधेश्याम गोयंका को ग्रीनरी अवार्ड, मंटू अग्रवाल को यंग सोशियल वर्कर अवार्ड और नगर निगम के उप महापौर उज्जवल फुकन को क्लीन एंड ग्रीन अवार्ड से सम्मानित किया गया । डीडीए के चेयरमैन अखिम हजारिका का भी संस्था की ओर से अभिनंदन किया गया | संस्था के सदस्यों – सदस्याओं ने ” जीना इसी का नाम है ” शीर्षक गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी |
अपने संबोधन में आत्माराम बिरमीवाल ने संस्था के सदस्यों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी तथा जरूरत पड़ने पर संस्था को हर संभव मदद करने की बात कही, साथ ही उन्होंने संस्था के कार्यों की भी सराहना की | मंत्री फूकन ने भी स्माइल के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी से उक्त संस्था से प्रेरणा लेने को कहा |
कार्यक्रम में संस्था की ओर से संस्था के सदस्यों क्रमशः  संदीप केजरीवाल को गतिशील अध्यक्ष,
सुनील गाडोदिया को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ सचिव, बजरंग तोदी को  संस्थापक लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, मुन्नी मजूमदार को सर्वश्रेष्ठ सहायक सदस्य ( महिलाओं में), अंबिका वर्मा को नये गतिशील सदस्य तथा डेज़ी लहकर को प्रशंसा पुरस्कार प्रदान किया गया | सभी ने मिलकर केक काटा, झूमते नाचते हुए हर्षोल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाया | कार्यक्रम का संचालन रश्मि घोष तथा सहसचिव श्यामलता तिवारी ने बहुत ही खूबसुरति से किया | कार्यक्रम में संस्था की उपाध्यक्ष जूली अग्रवाल सहित अन्य काफी सदस्य उपस्थित थे | धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष दीपक क्याल ने किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *