शादी से इनकार पर कैब ड्राइवर ने की थी सेक्स वर्कर महिला की हत्या
आरोपी शिव शंकर मुखिया को एक महीने बाद चिराग दिल्ली से अरेस्ट कर लिया गया

नई दिल्ली (संवाददाता)
राजधानी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में पिछले महीने मिले महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। पुलिस के अनुसार, शादी से इनकार पर एक कैब ड्राइवर ने उसकी हत्या कर दी थी। जो एक सेक्स वर्कर बताई जाती है। पुलिस अधिकारी के अनुसार न्यू अशोक नगर थाने के अंतर्गत 26 फरवरी को एक टैक्सी चालक शिव शंकर मुखिया ने 30 वर्षीय सुनीता की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, क्योंकि उसने अपने पति को छोड़कर आरोपी के साथ रहने से इनकार कर दिया था। ऐसा प्रतीत होता है कि पीड़ित महिला एक यौनकर्मी थी। आपको बता दें कि ईस्ट दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में इस महिला की 26 फरवरी को घर में मृत लाश मिली थी। इसे प्रथम द्रष्टि में प्राक्रतिक म्रत्यु माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमॉर्टम में डॉक्टरों ने हत्या करार दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मृतका के बच्चों को याद कार नंबर के दो डिजिट और पति को आए फोन नंबर के दो डिजिट के जरिए तफ्तीश आगे बढ़ाई। आरोपी शिव शंकर मुखिया (34) को एक महीने बाद चिराग दिल्ली से अरेस्ट कर लिया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह इस महिला से शादी करना चाहता था, जो मना कर रही थी। गुस्से में हत्या कर दी। आरोपी के खुद चार बच्चे हैं। डीसीपी (ईस्ट) अमृता गुगुलोथ ने बताया कि न्यू अशोक नगर में 26 फरवरी को महिला की मौत की खबर मिली। एलबीएस अस्पताल में 28 फरवरी को पोस्टमॉर्टम के बाद डॉक्टरों ने मुंह-सिर पर चोट के अलावा गला घोंटकर हत्या करने की बात कही। एसएचओ संजय नियोलिया की लीडरशिप में एचसी नितिन, प्रवीण और नरेंद्र की टीम बनाई गई। पूछताछ में पता चला कि महिला पति और दो बच्चों के साथ रहती थी। एक कैब ड्राइवर से तीन साल से रिश्ते थे, जो महिला से शादी करना चाहता था और सेक्स वर्कर का काम छोड़ने का दबाव बना रहा था। महिला के बच्चे कैब के 4–5 ये नंबर ही पुलिस को बता पाए। पुलिस ने ऐसे नंबर वाले कमर्शल कारों को खंगालना शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध शाम 7:13 बजे भीतर तो 7:27 बजे से बाहर निकलता दिखा। इससे ज्यादा जानकारी नहीं मिली। मृतका के पति ने बताया कि कुछ महीने पहले पत्नी को छोड़ने के लिए धमकी भरा कॉल आया था। ट्रू-कॉलर पर एसएच आईडी आई थी। पति-पत्नी पर अपमानजनक टिप्पणी वाले पैम्फलेट तक चिपकाए थे। ट्रू-कॉलर की मदद से फोन नंबर के 11 और कार के 4–5 के डिजिट से आरोपी को पकड़ लिया।