अनेक बार लक्सर स्टेशन की समस्याओं से अवगत कराने पर भी भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया : मनोज वर्मा ( लक्सर तहसील अध्यक्ष व्यापार मंडल)
समस्याओं पर ध्यान न देकर मामूली स्टापेज के लिए वाहवाही लूटने आ गये सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत।


लक्सर स्टेशन पर जाने के लिए न तो कोई मार्ग है और न कोई प्रवेश द्वार। लक्सर की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है इस बीजेपी राज मे : मनोज वर्मा ( लक्सर तहसील अध्यक्ष व्यापार मंडल )
लक्सर – उत्तराखंड (एशियन पत्रिका ब्यूरो)
लक्सर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भारतीय जनता पार्टी के हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत दो ट्रेनों के स्टॉपेज करवाने की वाहवाही लूटने के लिए स्थानीय नेताओं के साथ लक्सर पहुंचे जहां दोनों ट्रेन साप्ताहिक है जिससे आम यात्री का कोई सरोकार नहीं है यहां दैनिक यात्री का कोई भला नहीं जो लक्सर क्षेत्र की जनता एवं लक्सर के स्टेशन का उपवास है उस पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा आज तक कोई समाधान नहीं हो पाया और लक्सर स्टेशन पर जाने के लिए ना तो कोई मार्ग है और ना कोई स्टेशन पर पहुंचने कोई प्रवेश द्वार लक्सर की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है इस बीजेपी राज में क्योंकि जब से उत्तराखंड बना लक्सर रेलवे स्टेशन का सत्यानाश हो गया और बाईपास बनने से सभी ट्रेन बायपास मार्ग से निकाली जा रही है जिससे लक्सर की जनता को परेशान किया है और आज तक समाधान नहीं हो पाया है क्षेत्र वासियों ने काफी संख्या इकट्ठे होकर मांग की है मगर आज तक कोई मांग पूरी नहीं की गई है इसी को लेकर लक्सर स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही कम हो गई सबसे ज्यादा असर दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ा, जिसमें विद्यार्थी कर्मचारी सरकारी कर्मचारी मजदूर एवं व्यापारी हैं जो रोज़ाना इधर-उधर की यात्रा करते थे लेकिन अच्छे दिनों के नाम पर आई इस भाजपा सरकार ने कभी इस ओर ध्यान नहीं दिया, यहां तक की पूर्व सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड निशंक ने भी रेल मंत्री से मिलकर आ चुके हैं और वर्तमान सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत भी रेल मंत्री से मिलकर आ चुके फिर भी इस समस्या से निजात नहीं मिल सकी। वहीं दूसरी ओर साप्ताहिक ट्रेनों का स्टॉपेज लक्सर में होने पर भाजपा के नेता वाहवाही लूटने में लगे हैं जो लक्सर क्षेत्र की जनता का मखौल उड़ाने से ज़्यादा कुछ नहीं। इस पर लक्सर की जनता को सोचना होगा और अपने मसले को हल करना होगा, आने वाले चुनाव में जनता को चाहिए सबसे पहले अपने इस मुद्दे को उठाया जाये जिससे क्षेत्र की जनता को लाभ मिल सके।
व्यापार मंडल के लक्सर तहसील अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि हमने कई बार लक्सर की समस्याओं से अवगत कराया मगर भाजपा सरकार ने आज तक समाधान नहीं किया चाहे वह अंडरपास का मामला हो या रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इस समाधान के लिए काफी भाग दौड़ कर चुके हैं मगर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।







