जवान के प्रदर्शन के एक साल पूरे होने पर नयनतारा ने मनाया जश्न

Nayanthara celebrates one year of Jawaan performance

मुंबई,दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री नयनतारा ने ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान के प्रदर्शन के एक साल पूरे होने पर जश्न मनाया है। एटली के निर्देशन में बनी फिल्म जवान के प्रदर्शन के एक साल पूरे हो गये हैं। फिल्म जवान में शाहरूख खान के साथ नयनतारा मुख्य भूमिका में नजर आयी थी।नयनतारा ने जवान की पहली सालगिरह का जश्न खास अंदाज में मनाया है।नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म जवान के ‘चलेया’ गाने की एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो में नयनतारा रोमांटिक पोज में शाहरूख खान के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, जवान के एक साल पूरे। फिल्म जवान में शाहरूख खान और नयनतारा के अलावा दीपिका पादुकोण, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, रिधि डोगरा और सुनील ग्रोवर भी नजर आए थे। फिल्म जवान ने दुनिया भर में 1,148.32 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। भारत में, जवान ने 600 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बनकर इतिहास रच दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *